फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप जलाकर मनाई कार्तिक पूर्णमासी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आर्ट ऑफ लिविंग के बंगलूरू आश्रम से संबंधित प्रदेश वैदिक धर्म संस्थान इकाई ने रविवार को कार्तिक पूर्णिमा पर दीप उत्सव मनाया। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एकत्रित सभी लोगों ने सामाजिक कल्याण के लिए दीये जलाए। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रभारी जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के रूप में भी मनाई जाती है। देव दीपावली पर दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मिट्टी के दीपक जलाने से भगवान विष्णु की खास कृपा मिलती है। घर में धन, यश और कीर्ति आती है। कोरोना के इस दौर में लोग नदी किनारे जाकर दीप नहीं जला सकते थे। इसलिए लोगों ने अपने घरों पर ही तुलसी के पास पूजा स्थल में और घर के विभिन्न हिस्सों में दीये जलाए ताकि दुनिया को शीघ्र कोरोना जैसी महामारी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें