फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जूडो के अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पिता ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
जूडो के अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पिता ने जीता ब्रांज मैडल। संवाद
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। लुधियाना में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में जूडो के अंडर-57 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में हमीरपुर की अर्पिता शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


अर्पिता शर्मा हमीरपुर के अणु स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (साई) से कोच दिव्या तिवारी के सानिध्य में कोचिंग हासिल कर रही हैं। वह हमीरपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। लुधियाना में नेशनल स्कूल गेम्स 6 से 10 जनवरी तक आयोजित की गईं। अर्पिता शर्मा अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व विशेष रूप से कोच दिव्या तिवारी को देती हैं, जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें