फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के 107 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के डीएवी विद्यालयों में आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के 107 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं। अंडर-14, अंडर 17 और अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। एथलेटिक्स के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में 5 छात्राओं और 4 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हैंडबाल में अंडर-14 वर्ग में 12 छात्राओं और अंडर-17 में 12 छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। बास्केटबाल में 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित हुए हैं। कुश्ती में अंडर-19 बालक वर्ग में 2 और अंडर-17 बालक वर्ग में 2 छात्र इसी तरह बाक्सिंग में अंडर-17 बालक वर्ग में 1 छात्र चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय स्कूल बैंडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में 2 विद्यार्थियों शिवांश और सार्थक व अंडर-14 बालिका वर्ग में श्रेया व श्रुर्ति का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। चेस अंडर-17 मिक्स वर्ग में अतिक्ष, हार्दिक, दुष्यंत व कृतिका का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इसके अलावा शूटिंग अंडर-14 बालक वर्ग में श्रेयस गौतम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि सोनीपत, गुरुग्राम, सांबल, साहिबाबाद व दिल्ली के विभिन्न डीएवी स्कूलों में 4 से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में ये सभी चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें