फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर चौगान में होगा सेना दिवस समारोह : राणा

Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ेसेना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित पू
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर के सहयोग से सेना दिवस समारोह 15 जनवरी को ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में मनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए पूर्व विधायक और सर्व कल्याणकारी संस्था के संस्थापक राजेंद्र राणा ने पटलांदर स्थित अपने आवास पर पूर्व सैनिकों और संस्था के सहयोगियों के साथ बैठक की। राजेंद्र राणा ने कहा कि 15 जनवरी का दिन भारतीय सैन्य इतिहास और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सर्व कल्याणकारी संस्था हर वर्ष सेना दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक लीग के सहयोग से विशेष समारोह का आयोजन करती है। इस समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिकों के परिजन और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें