फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीखे मोड़ पर खराब हुआ सीमेंट से लदा ट्रक, आधा घंटा लगा जाम

Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। शिमला से मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर शुक्रवार को डिडवीं के पास तीखे मोड़ पर सीमेंट से भरा ट्रक खराब हो गया। मुख्य सड़क के बीच ट्रक के खराब होने से राजमार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों की सहायता से ट्रक को सड़क के किनारे किया गया। ट्रक चालक राकेश कुमार ने कहा कि वह बरमाणा से सीमेंट भरकर ज्वालाजी जा रहे थे। दोपहर 12:30 बजे के करीब डिडवीं बाजार के पास तीखे मोड़ पर ट्रक अचानक रुक गया। देर शाम तक ट्रक की मरम्मत का कार्य चलता रहा। उन्होंने कहा कि मोड़ इतना तीखा है अगर थोड़ी सी भी लापरवाही होती तो ट्रक पलट भी सकता था। इस मोड़ पर इससे पहले भी बहुत हादसे हो चुके हैं। यह इतना तीखा मोड़ है कि दूसरी ओर से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं देती। प्रत्यक्षदर्शियों पवन, विक्की, ठाकुर दास, सुदर्शन आदि ने कहा कि देर शाम को ट्रक चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें