भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत 23 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 18 खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार 11 सितंबर तक सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय भोरंज आवेदन कर सकती हैं।
सीडीपीओ जीत राम चौधरी ने कहा कि कक्कड़-1, बढ़ार लोअर, द्रौंडला, भ्याड़-2, खुराहल-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। इसके अलावा ठारा, मनोह, कनकरी, साहनवी, रमेहड़ा, बुठवीं अग्निहोत्री, पट्टा-2, गरसाहड़-1, हनोह-2, पपलाह-2, सधरयाण, तरक्वाड़ी-1, मुंडखर तुलसी-1, सम्मू-2, जाड़, साहरवीं, लग और जाहू बाजार में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक भरा जाना है।
उन्होंने कहा आवेदन महिला की आयु 18 से 35 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो और प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के साक्षात्कार 12 सितबंर को सुबह 11ः00 बजे से एसडीएम कार्यालय भोरंज में होंगे। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।