हमीरपुर। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान कर समाज में अनुकूल माहौल विकसित करने में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और प्रतिष्ठानों को इस वर्ष भी तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्ति, संस्थाएं एवं संस्थान 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट depwd.gov.in पर भी राष्ट्रीय पुरस्कारों से संबंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं।
एडीसी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी पात्र लोगों, संस्थाओं और संगठनों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। संवाद