फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Thu, 17 Sep 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण और इंस्पायर मानक मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिले के 241 सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 795 विद्यार्थी अब तक आवेदन कर चुके हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। वहीं, 234 सरकारी व निजी स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर यूडाइज कोड अपडेट या पंजीकरण नहीं किया है।
विज्ञापन

विभाग ने स्कूल प्रभारियों से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है। योजना के तहत प्रत्येक सरकारी और निजी स्कूल से पांच विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
इनमें तीन विद्यार्थी छठी से 10वीं तथा दो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय से होने चाहिए। विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार कर अपनी नई सोच प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें