फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम सुधार सभा की बैठक के बाद पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : सभा - फोटो : कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी।
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत झलान के गांव घडोह में ग्राम सुधार सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा गांव के विकास कार्यों में लगाने का आह्वान किया गया। युवाओं को खेलकूद में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया। युवाओं ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण व साफ-सफाई अभियान में सहयोग दिया। झलान-घडोह संपर्क मार्ग में झाड़ियों की कटाई और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति पट्टिकाओं के आसपास सफाई करवाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए शीघ्र चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर सतीश पटियाल, गुलशन चंदेल, सुभाष चंद, अशोक पटियाल, मनजीत सिंह, नवीन ठाकुर, कर्ण सिंह, मनमोहन सिंह, अनीश पटियाल आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें