फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज समस्या का हल करवा दो मैडम

Tue, 02 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैडम... हम नगर परिषद हमीपुर के वार्ड-1 के रहने वाले हैं। सीवरेज कनेक्शन न होने के कारण यहां के बाशिंदों को रोजाना समस्या से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मीरपुर बस स्टैंड से अणु आते हैं तो प्राइवेट बस ऑपरेटर बसों से उतारे देते हैं। लंबे रूट की सवारियों के लिए बसों में सीट छोड़ने के लिए कहते हैं। सीट खाली करवाने के लिए बसों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा जाता। एसडीएम हमीरपुर से यह शिकायत है वार्ड नंबर एक अणु के बाशिंदों की।

अमर उजाला ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-1 स्थित सामुदायिक भवन में आपकी आवाज कार्यक्रम का आयोजन किया।
एसडीएम हमीरपुर कृत्तिका कुल्हारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जनता से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाया गया।

 शहरवासियों ने नगर परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, वार्ड-1 के पार्षद अनिल चौधरी के समक्ष अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और समस्या का शीघ्र समाधान मांगा। कार्यक्रम में शहरवासियों ने पानी, बिजली, सीवरेज, चिल्ड्रन पार्क, सफाई की समस्या का समाधान मांगा।
विज्ञापन


यह रही मुख्य समस्याएं
1.वार्ड नंबर एक में सबसे गंभीर समस्या सीवरेज की है। यहां के 40 फीसदी लोगों को सीवेरज कनेक्शन नहीं।
2.हमीरपुर-अणु बस रूट पर प्राइवेट बस आपरेटर नहीं बिठाते लोकल सवारियां।
3.चिल्ड्रन पार्क और अणु चौक पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं।
4.गांधी चौक और नादौन चौक पर बस स्टॉप के साथ रेनशेल्टर न होने से बारिश और धूप में लोग परेशान।
5.डिग्री कालेज के साथ सालों से चल रही डिस्पेंसरी के बंद होने से लोग परेशान।
6.निकासी नालियां और शहर के कूड़ेदान की नियमित सफाई नहीं होती।
7.ट्रांसपोर्ट हब न होने से पक्का भरो में मुख्य सड़क मार्ग पर दोनो ओर अवैध पार्किंग से जाम की समस्या।
8.स्ट्रीट लाइटों, पेयजल और रास्तों की हालत खराब। स्ट्रीट लाइटों पर एलईडी बल्ब लगाने की मांग।
9.हीरानगर में स्थित चिल्ड्रन पार्क में गंदगी का आलम है। झूले टूट चुके हैं। फुटपाथ भी चलने लायक नहीं।

क्या कहते हैं लोग-
वार्ड-1 में सीवरेज की समस्या है। ट्रीटमेंट प्लांट जोन-3 की ऊंचाई अधिक है जबकि घर के पास सीवरेज लाइन डाउन है। अरसे से आईपीएच, नगर परिषद और प्रशासन के समक्ष मुद्दा रखा जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- अमर सिंह, निवासी-1 अणु

नगर परिषद हमीरपुर के सबसे बड़े वार्ड में सीवरेज की समस्या अधिक है। अधिकतर लोग सीवरेज सुविधा से वंचित हैं। अब तक सब लोगों को सीवरेज सुविधा नहीं मिल पाई है।
- दौलत राम, निवासी-1 अणु

हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में गंदगी का आलम है। प्रशासन और नगर परिषद को कई बार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहा जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या ज्यों की त्यों है। पार्क में सुलभ शौचालय और चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

- जेएन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता

डिग्री कॉलेज के साथ लगते नाले के कुछेक हिस्से का चैनलाइजेशन कर नाले के किनारे पाइप लाइन डाली है। इससे मेरी भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। नाले का सही तरीके से चैनलाइजेशन होना चाहिए।
- जगदेव सिंह, निवासी-1 अणु

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें