फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग हमीरपुर में मनाएंगे लौह पुरुष की 150वीं जयंती : इंद्रदत्त

Thu, 30 Oct 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के संयोजक विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए पूरे राज्य और देश में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर इस मैराथन में शामिल होंगे।
मैराथन डिग्री कॉलेज ग्राउंड अनु के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू होगी और टाउन हॉल में समाप्त होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि 31 अक्तूबर को अनुराग ठाकुर सुबह 7:30 बजे हमीरपुर के डिग्री कॉलेज ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके बाद वह ऊना में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष शुभम पठानिया, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू और एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार को कार्यक्रम के सुचारू समन्वय और सफल आयोजन के लिए सह-संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें