हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनों में तकनीकी खराबी के मुद्देे पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने तलखी दिखाई है। सोमवार को हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेडियोलॉजी जांच की सुविधाएं न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। रोजाना लोग इस मुद्दे को उनके समक्ष उठा रहे हैं।
हमीरपुर के साथ ही बिलासपुर में भी सिटी स्कैन की सुविधा न मिलना चिंता का विषय है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज का भवन बन रहा है। लेकिन इस भवन को बनने में करीब 18 माह का समय लग सकता है। तब तक हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन, अल्ट्रसाउंड और एक्सरे सुविधाओं से मरीजों को वंचित नहीं रखा जा सकता। इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक को निर्देश दिए कि इस मामले में अगर जरूरत पड़ती है तो मुख्य सचिव से बात करें। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने नगर परिषद को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखें। जहां शौचालय नहीं हैं, वहां पर शौचालयों का निर्माण किया जाए। अनुराग ने कहा कि शहर में अतिक्रमण कर खोखों का निर्माण हो जाता है, लेकिन शौचालय के लिए भूमि नहीं मिल रही है। इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अवाहदेवी में एक कार्यक्रम के अंतर्गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को सेना और सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के 42 दिवसीय मुफ्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया।
टाउन हॉल हमीरपुर में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में लोगों की समस्याएं सुनते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में लोगों की समस्याएं सुनते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।- फोटो : Hamirpur-HP
टाउन हॉल हमीरपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP