फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 29,830 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा

Mon, 29 Jun 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरबाड़ में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : जागर
विज्ञापन
हमीरपुर। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले हमीरपुर में पांच वर्ष तक की आयु के 29,830 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के अलावा प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों एवं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में भी विशेष बूथ स्थापित किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 29,924 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके मुकाबले 29,830 बच्चों को दवा पिलाई गई, जो लक्ष्य का लगभग 99.68 प्रतिशत है। अभियान के दौरान 94 बच्चे दवा पीने से छूट गए, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें आगामी दो दिनों तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
अभियान के लिए जिले में कुल 283 बूथ स्थापित किए गए थे, जिनमें 264 बूथ ग्रामीण और 19 बूथ शहरी क्षेत्रों में लगाए गए। इसके तहत सर्किट हाउस हमीरपुर में स्थापित बूथ पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की बेटी को भी पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

किस स्वास्थ्य खंड में कितने बच्चों को पिलाई दवा
टौणी देवी स्वास्थ्य खंड में 6668, नादौन में 4470, सुजानपुर में 2842 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। वहीं, भोरंज में 6564, बड़सर में 5905 और गलोड़ में 3381 बच्चे लाभांवित हुए।
कोट
पांच साल तक के बच्चों के लिए पोलियोरोधी दवा आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रहे। -अजय कुमार अत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरबाड़ में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : जागर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें