फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक नौण की सफाई के दौरान मिली एक और मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जलाड़ी में ऐतिहासिक प्राकृतिक जलस्रोत नौण की सफाई के दौरान एक और प्राचीन मूर्ति मिली है। प्रशासनिक अधिकारी बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से ऐतिहासिक नौण के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया था। इसी सिलसिले में प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई करते समय भव्य प्राचीन मूर्तियों का मिलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। वहीं हैरत में डालने का भी विषय है कि आखिर प्राकृतिक जल स्रोत के बीच में विष्णु अवतारों की यह भव्य मूर्तियां कैसे निकल रही हैं। अभी इन मूर्तियों को अच्छी तरह साफ साफकर वहीं पर व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि पर्यटन की दृष्टि से एक मंदिर का निर्माण किया जा सके। गत दिवस भी यहां पर चार मूर्तियां मिली हैं। पुरातत्व विभाग को राजाओं के समय में किए गए प्रयासों का विस्तारपूर्वक शोध करवा कर तथ्य लोगों के सामने लाने चाहिए। वर्तमान समय में अधिकतर युवा राजाओं के इतिहास को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें