डीएवी स्कूल भड़ोली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देते छात्र।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी स्कूल भड़ोली में दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक एवं प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रमेश धवाला ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, रविंद्र तलवार डीएवी सचिव और ललिता तलवार ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने मुख्यातिथि और अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने गुजराती, मराठी, पंजाबी, लोकनृत्य, भंगड़ा, हिमाचली लोकनृत्य, देशभक्ति और पुराने हिंदी गानों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूूल की वर्षभर की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जिनमें आरुषि जैन, रितिका, अक्षित अटवाल, सुकृति सूद, प्रियांशी जैन, सताक्षी, अनंत जम्वाल इत्यादि शामिल रहे। इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधक कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. ओपी सोंधी, एसके शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी हमीरपुर विश्वास शर्मा, प्रिंसिपल केएस गुलेरिया डीएवी मंडी, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, डीएवी देहरा, प्रिंसिपल लठियाणी नसीब ठाकुर, अनीता राणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।