फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जनसूह स्कूल में निपुण मेला आयोजित

Tue, 13 Feb 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जनसूह स्कूल में निपुण मेले के दौरान आयोजित गतिविधियों में भाग लेते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय उच्च विद्यालय जनसूह में सोमवार को निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापक कमलेश कुमार शेखर ने की। उन्होंने कहा कि निपुण मेले का मुख्य उद्देश्य तीन से नौ वर्ष तक के विद्यार्थियों में अंकगणित का ज्ञान देने और पढ़ाने, लिखने में सक्षम बनाना है, ताकि बच्चों में सही विकास हो।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अध्यापकों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में अदिति,अनूप, अर्पित, सौम्या,आदर्श, शिवानी, आराध्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इनाम प्राप्त किए। अभिभावकों की तरफ से रानी देवी ने इनाम प्राप्त किया। एसएमसी प्रधान पूजा कुमारी और क्लस्टर प्रधान सुनीता देवी भी इस मेले में उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें