हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्रा को सम्मानित करते मुख्यति
हमीरपुर। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत शुक्रवार को सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय संस्कृति सदन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान भाषण, कविता-पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें जिला हमीरपुर के 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा प्रथम, रिया शर्मा द्वितीय और अनन्याश्री ठाकुर तृतीय रहीं। कविता-पाठ में लक्ष्मी प्रथम, युक्ति शर्मा द्वितीय और रीत तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी में उपासना प्रथम, सेजल ठाकुर द्वितीय और अद्वैत राणा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में भुक्कड़ स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल, वरिष्ठ साहित्यकार रत्न चंद, भोरंज महाविद्यालय से डॉ. आशा देवी और भरठयाण स्कूल की टीजीटी नीलम कुमारी शामिल रहीं।
समारोह के दूसरे सत्र में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के पूर्व निदेशक एवं हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलंकृत डॉ. ओपी शर्मा मुख्य अतिथि और वरिष्ठ साहित्यकार दलीप सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। हिंदी में सराहनीय कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला स्तरीय पुरस्कार भी दिए गए।
अधिकारियों की श्रेणी में जिला सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार तथा कर्मचारियों में पंचायतीराज विभाग के सुरजीत सिंह और जिला सांख्यिकीय कार्यालय के राजेश कुमार को सम्मानित किया गया।