अंकुश सेना ट्रस्ट ने आपदा प्रभावित लोगों को दी राहत सामग्री। स्रोत : ट्रस्ट
भोरंज (हमीरपुर)। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में गलवान बलिदानी अंकुश सेना ट्रस्ट आगे आई है। ट्रस्ट ने थुनाग क्षेत्र के पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री की 100 राहत किटें भेजी हैं। इसमें चावल, दाल, आटा, नमक, तेल, मसाले आदि आवश्यक घरेलू सामग्री शामिल हैं। जरूरतमंदों को कंबल, बिस्तर, जूते, चप्पल, गर्म कपड़े आदि भी प्रदान किए गए। ट्रस्ट की अध्यक्षा ऊषा रानी ने हरी झंडी दिखाकर दो पिकअप गाड़ियों को रवाना किया। सेवा ट्रस्ट की टीम ने थुनाग पहुंचकर आपदा पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, शिव प्रकाश, भागीरथ शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनीष कुमार, विनय कुमार, राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद