फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल वेटरनरी यूनिट से हुए पशुओं के इलाज का रिकाॅर्ड लेगा पशुपालन विभाग

Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पशुओं को घर-द्वार पर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सुविधा दी जा रही है। जिला में मोबाइल वेटरनरी यूनिट से हुए पशुओं के इलाज का रिकाॅर्ड पशुपालन विभाग लेगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जल्द ही पशुपालन विभाग हमीरपुर सेवा प्रदाता कंपनी को पत्र लिखेगा। मोबाइल वेटरनरी यूनिट से कितने पशुओं का इलाज हुआ, इसके सहित तमाम जानकारियां ली जाएंगी। पिछले साल से ही संजीवनी प्रोजेक्ट के तहत एक निजी कंपनी से एमओयू हुआ है। इस पहल के तहत मोबाइल वेटरनरी यूनिट के माध्यम से पशुपालकों को घर-द्वार पर ही उनके पशुओं को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस दौरान कृत्रिम गर्भाधान, दवाइयां, टीकाकरण, बांझपन परीक्षण सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
जिला हमीरपुर में चार मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाएं ली जा रही हैं। नादौन, सुजानपुर, भोरंज और बड़सर में यूनिट स्थापित हैं। पशुपालक टोल फ्रीन नंबर 1962 पर कॉल करके आपात स्थिति में गंभीर पशु रोगों के उपचार के लिए सेवा प्राप्त कर रहे हैं। जिला में यूनिट की ओर से कितने पशुओं का इलाज किया गया है, कितने पशुओं का टीकाकरण किया सहित अन्य संबंधित जानकारियां पशुपालन विभाग के पास उपलब्ध होंगी। इससे पशुपालन विभाग यूनिट के कार्यों की समीक्षा भी कर पाएगा।
विज्ञापन


कोट

जिला हमीरपुर में चार मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाएं ली जा रही हैं। सेवा प्रदाता कंपनी से यूनिट की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी ली जाएगी। इस बारे में संबंधित कंपनी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अजय, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें