फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गाजियाबाद के अनिल जैन का सुजानपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
सुजानपुर में अनिल जैन के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के लोग - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। परम पूज्य श्रुतभास्कर श्रीमद् विजय धर्म धुरंधर महाराज की पावन निश्रा में 11 मार्च 2023 को अंबाला में दीक्षा लेने जा रहे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मुमुक्षु दीक्षार्थी अनिल जैन का शुक्रवार को सुजानपुर में पधारने पर भव्य स्वागत किया गया। जैन समाज सुजानपुर द्वारा जैन स्थानक में उनका अभिनंदन किया गया। समाज के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें केसर तिलक लगाकर शाल, टोपी और एवं हार पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अनिल जैन गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पारिवारिक मोह माया को त्याग कर आने वाले वह 11 मार्च को अंबाला इंद्र धाम में दीक्षा ग्रहण करेंगे। दीक्षा ग्रहण करने से पहले वे भारत भ्रमण पर निकले हैं। अनिल जैन की तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी की शादी सुजानपुर में, दूसरी बेटी की अमृतसर के पट्टी और तीसरी बेटी की राजधानी दिल्ली में शादी हुई है। उनका एक बेटा था जिसकी कोविड-19 के दौरान मृत्यु हो गई। वर्तमान में वे बीते एक वर्ष से सांसारिक मोह माया को त्याग कर गुरु महाराज के साथ वैराग्य धारे हुए हैं। इसी दौरान उन्हें दीक्षा ग्रहण करने का आदेश हुआ है। अब तक वे लगभग 1000 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर चुके हैं।
दीक्षा ग्रहण करने के बाद आजीवन पैदल चलेंगे। मुमुक्षु अनिल जैन ने जैन समाज सुजानपुर द्वारा उन्हें दिए गए इस सम्मान पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से उन्हें दीक्षा ग्रहण करने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने जैन समाज के सभी लोगों को उनके दीक्षा कार्यक्रम अंबाला में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर उनकी बेटी चेतना जैन, दामाद अभिषेक जैन, मितेश, कुसुम जैन, अनिता जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान विमल जैन, पदाधिकारियों में वीर चंद जैन, गुलशन जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, अरुण, गौरव जैन, गगन, साहिल जैन, विकास, रोहित जैन, विकास और विपुल जैन सहित महिला-युवती मंडल सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें