भोटा/बिझड़ी (हमीरपुर)। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन हमीरपुर सर्कल की बैठक वीरवार को मैहरे में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जोगिंदर सिंह ने की। बैठक में टीडी शर्मा ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित केसों की जानकारी दी। सर्कल सचिव सुरेंद्र शर्मा ने संगठनात्मक विषयों, पेंशन अपडेशन, ग्रेच्युटी कम्युटेशन हेल्थ बीमा तथा अन्य लंबित मांगों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों ने केंद्र सरकार से बैंक पेंशनर्स की पेंशन अपडेशन और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बैंक पेंशनर्स की पेंशन का पिछले 35 वर्षों से संशोधन नहीं हुआ है।इससे पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में शलोकम, जीसी बैंस, जीतराम, बीआर भारद्वाज, रोशन लाल, ख्याली राम, सोमदत्त शर्मा, गिरधारी लाल, करमचंद, बीएस पठानिया, अमृतलाल, बालकृष्ण, रमेश शर्मा, सीताराम, एसएन लखनपाल ने भी भाग लिया।