फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इस माह की पेंशन का भुगतान न होने पर पेंशनरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से किया गया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक शनिवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में कांगू में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडा से अवगत करवाते हुए खंड इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने इस माह की पेंशन का अभी तक भुगतान न हो पाने पर चिंता जताई। पेंशनरों ने कहा कि सरकार की ओर से बिना पूर्व सूचना के वरिष्ठ पेंशनरों को पेंशन का भुगतान न करने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। बैठक में पेंशनरों के व्यक्तिगत मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें शीघ्र दूर करने पर जरूरी कदम उठाकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कई वरिष्ठ पेंशनर गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। पहले ही पेंशन संशोधन का लाखों का बकाया सरकार के पास वर्षों से रुका हुआ है। दूसरा उनकी मासिक पेंशन समय पर नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें इलाज कराना मुश्किल हो गया है। खंड प्रधान जगदीश शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति एक ही तिथि को वेतन व पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें। जिला प्रधान केसी गौतम व प्रदेश मुख्य संगठन सचिव ने भी संघ की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश मुख्य संगठन सचिव प्रशोत्तम दास शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें