हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई हमीरपुर की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जोगिंद्र लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पेंशनरों ने एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की पेंशन न बढ़ाने, सेवानिवृत्त ग्रैच्यूटी औऱ लीव इन्कैशमेंट की अदायगी न होने पर रोष व्यक्त किया।
बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई हमीरपुर का सम्मेलन 18 मार्च को हमीरपुर के निजी होटल में मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं केंद्र सरकार की ओर से श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए तीन मजदूर कोड को रद्द करने की मांग की गई। जोगिंद्र लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना काल से पेंशनरों के 11 फीसदी महंगाई भत्ते को जारी करने और बिजली प्रबंधन में स्थायी प्रबंधक की नियुक्ति करने की मांग की गई। इस मौके पर बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई हमीरपुर के इकाई सचिव जितेंद्र धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।