फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह में जंगल के धुएं से दम घुटने से आंगनबाड़ी वर्कर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

सर्किल चकमोह के मंछेद में कार्यरत थी महिला
धुएं से दम घुटने से चार परिवारों ने घर छोड़ रात को सामुदायिक भवन में ली शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र के चकमोह पंचायत के चलाड़ा जंगल में लगी आग के धुएं से दम घुटने से महिला की मौत हो गई है। महिला के परिजनों का कहना है कि घर के चारों ओर जंगल में भयंकर आग लगी थी। दिनभर जंगलों में दहकी आग से घर के चारों ओर धुएं के गुबार से महिला को सांस लेने में बड़ी दिक्कत हुई। शाम के वक्त महिला परिवार के साथ घर छोड़ कर राधास्वामी सत्संग भवन चकमोह में चली गई लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को सुबह के वक्त महिला को बड़सर अस्पताल ले जाने के लिए परिजन घर में निकले लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हालांकि, महिला का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। उर्मिला देवी आंगनबाड़ी केंद्र सर्कल चकमोह के मंछेद में बतौर कार्यकर्ता तैनात थीं। 54 वर्ष उर्मिला को सांस से संबंधित कोई रोग नहीं था। महिला के परिजनों का कहना है कि उनके घर के चारों ओर चीड़ के वृक्षों का घना जंगल है। घर के नजदीक मंगलवार को जंगल में लगी आग के कारण घना धुआं छाया हुआ था। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने कहा कि उर्मिला को धुएं की वजह से शाम के वक्त सांस लेने में अधिक दिक्कत हो रही थी। इसी के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीच रास्ते में ही उर्मिला देवी ने दम तोड़ दिया। महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है व दो लड़के अभी कुंवारे हैं। पति मजदूरी करते हैं। पति पुरुषोत्तम ने कहा कि दम घुटने के कारण पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पत्नी को कोई बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन


चार परिवार रात को घर छोड़ सामुदायिक भवन में पहुंचे
चलाड़ा गांव से सटे जंगल आग से राख हो गए हैं। आग का धुआं शहर और गांव तक पहुंच रहा है। वहीं दियोटसिद्व, चलाड़ा, बुथाण जंगलों में लगी आग का धुआं लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। चलाड़ा जंगल की आग के धुएं के कारण विनोद, अंकुश, महेंद्र, भानचंद के परिवारों को घर छोड़ कर 500 मीटर दूर सामुदायिक भवन में शरण लेने को विवश होना पड़ा। आग का धुआं शांत होने के बाद लोग देररात लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें