फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू कलां आंगनबाड़ी के नौनिहाल घर में पढ़ेंगे नर्सरी का पाठ

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में बच्चों को पुस्तकें बांटीं गईं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल के आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां के नौनिहाल घरों में अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नर्सरी का ज्ञान हासिल करेंगे। इसके लिए बच्चों को घरों में किताबें बांटी गईं। महिला और बाल विकास विभाग सर्कल जाहू के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां की कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने तीन से चार वर्ष और चार से पांच वर्ष आयु वर्ग के दस बच्चों को किताबें बांटीं। बच्चे कोरोना महामारी के बाद पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर उत्साहित दिखे। वर्णिका, यशिका, हिमांशु, मनोरमा, शिवाय, लवनीत, साहिल, मुन्ना, अनमोल धीमान और राशि सहित दस बच्चों को किताबें बांटीं गईं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने कहा कि पहली बार बच्चों को घरों में किताबें दी जा रही हैं। इससे बच्चे घरों में कविताएं, कहानियां, पेंटिंग और अक्षर ज्ञान हासिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के घरों में जाकर अवलोकन भी किया जाएगा, ताकि बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों से लगाव बना रहे। आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां की आंगनबाड़ी स्तरीय मूल्यांकन एवं समिति के सदस्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एलआर शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि जगदीश चंद शर्मा, रांझा राम, कश्मीरा देवी, अनीता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें