भुक्कड़ स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक। (स्रोत : संवाद)
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। नागरिक अस्पताल भोरंज की की टीम ने 88 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान आठ बच्चों में खून की कमी पाई गई, जिन्हें चिकित्सीय परामर्श के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इसके अलावा इस दौरान स्कूली बच्चों के दांत, नाक और कान के साथ अन्य बीमारियों की जांच करने के साथ ही वजन मापा गया। लड़कियों को जागरूक करते हुए डॉ. शिल्पा ने कहा कि समाज की नींव लड़कियों और महिलाओं पर आश्रित है। ऐसे में लड़कियों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में लड़कियों के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनसे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने जंक फूड से परहेज करने और पौष्टिक व संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयोजित किया गया था।