फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशियों को मिली धमकियां, इसलिए कइयों ने किया इन्कार : अनीस

विज्ञापन
सुजानपुर में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में उप​स्थित पूर्व मंत्री अनीस अहमद व कांग्रेस प्रत्याशी क
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के बूथ अध्यक्षों की बैठक में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अनीश अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोच समझ कर अपने प्रत्याशियों का चयन कर रही है ताकि उन्हें बाद में धोखा न मिले। पार्टी की ओर से लोकसभा के लिए घोषित उम्मीदवार मजबूत और सशक्त हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रत्याशियों पर पुराने केस शुरू करने और ईडी, सीबीआई से डराने की धमकियां दी जा रही है, जिसके चलते कई उम्मीदवार नामांकन भरने से मना कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी डेढ़ सौ सीटों तक ही सिमट कर रह जाएगी। भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में साइबेरियन पंछी की तरह आते और चले जाते हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री कोई बड़ा उद्योग लाने में असमर्थ साबित हुए हैं, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने में नाकाम साबित हुई है । हिमाचल में प्रदेश सरकार ने बेहतरीन काम किया है जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें