फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनन्या और दिव्यांशी प्रथम

Sun, 20 Apr 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर बतौर मुख्यातिथि जबकि जिला न्यायालय हमीरपुर लीगल अथ़ॉरिटी रणवीर सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को जल संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेशभर में जल संकट की बढ़ती समस्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला के 13 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। जल शक्ति विभाग हमीरपुर की तरफ से समन्वयक सुनील कुमार व ममता शर्मा ने पीने के पानी की जांच करने की विधियों से बच्चों को अवगत करवाया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि इस कार्यक्रम में जल संरक्षण प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जल संरक्षण प्रश्नोत्तरी में अनन्या व दिव्यांशी प्रथम, निबंध लेखन में सलमान अंसारी प्रथम, पोस्टर मेकिंग में खुशी ठाकुर प्रथम स्थान पर रही। सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान, संघ प्रधान विकेश कौशल व शिक्षकों में पूर्णिमा कुमारी, नरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, रवींद्र कुमार, नीमा देवी व संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें