फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली की गणतंत्र परेड में हिस्सा लेने वाली आनंदिता चौहान का किया स्वागत

Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बराड़ा पंचायत के छौं बूथ की राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल की खिलाड़ी आनंदिता चौहान का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 26 जनवरी 2025 की गणतंत्र परेड में एनसीसी कैडेट के रूप में आनंदिता ने हिस्सा लिया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली एवं पंचायत के प्रधान एवं पूर्व में जिला भाजपा के सचिव व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अनिल परमार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनका अभिनन्दन किया। खिलाड़ी को टोपी, पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बराडा पंचायत के प्रधान अनिल परमार का कहना है कि बेटी ने जिला और प्रदेश का नाम चमकाया है।
विज्ञापन

आनंदिता चौहान का कहना है कि पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर उनके प्रेरणा स्रोत हैं। वह अनुराग ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन यात्रा का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस दौरान स्वागत समारोह में कश्मीर सिंह, सुनीता कुमारी, बीरबल सिंह ,केयर सिंह विकास कनव, ध्यान सिंह मुसाफिर स्थानीय पंचायत के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें