फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदिता, आकृति, पुष्पेंद्र और साहिल बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सेवा योजना से पढ़ाई के साथ-साथ देश के प्रति सेवा एवं सामाजिक सहयोग की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी विजय कुमार ने सात दिवसीय शिविर में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिविर में आनंदिता, आकृति, पुष्पेंद्र और साहिल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, समूह लीडर अनूप, शगुन, विशेष कैटेगिरी में आदित्य, रजत और निवेदिता को उपाधि से, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सफल भूमिका निभाने वाली सुमन रानी, विजय कुमार और चौकीदार सुरेश कुमार को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें