फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हौड़ में 25 लाख रुपये से बनेगा एक लाख लीटर पानी की क्षमता का ओवरहेड टैंक

Fri, 23 May 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत के वार्ड नंबर तीन हौड़ में ग्रामीणों की पानी की समस्या के स्थाई हल के लिए एक लाख लीटर पानी की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनेगा। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए लाखों रुपये का एक बड़ा बोरवेल भी लगाया जाएगा। जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के अधीन आने वाली जाहू पंचायत में पहली बार पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की गृह पंचायत होने के कारण विकास के साथ पानी की समस्या को दूर करने के लिए कार्य हो रहे हैं।
पंचायत के वार्ड नंबर तीन हौड़ में एक लाख जल भंडारण क्षमता के टैंक के निर्माण के लिए जल शक्ति विभाग की भूमि को चिन्हित किया है तथा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। इससे पहले जल शक्ति विभाग ने सुलगवान व पंचायत के वार्ड नंबर सात में भी ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया है।
विज्ञापन

हौड़ में करीब 400 घरों के नलों में पानी का कम प्रेशर होने के कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन ओवरहेड टैंक के बनने से पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके बाद टैंक में पानी को बढ़ाने के लिए बोरवेल का भी निर्माण किया जाएगा। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व उपप्रधान चमन लाल काकू, कांगड़ा बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि विजय कुमार, आशा देवी, पूर्व उपप्रधान बलदेव सिंह, ग्रामीण सीता राम, जयलाल, प्रीतम चंद, सेवानिवृत एडीओ ब्रहमदास जसवाल व अन्य का कहना है कि ओवरहेड टैंक के बनने से पानी की समस्या का स्थाई हल होगा।

कोट
हौड़ में ओवरहेड टैंक स्वीकृत हुआ है। एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह पठानिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें