हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत हो गई है। बुजुर्ग की पहचान देशराज निवासी गांव चमयोला, ग्राम पंचायत पनोह, तहसील सुजानपुर के रूप में हुई है। देशराज शाम को बस से उतरकर पौड़ी वाले रास्ते से घर जा रहे थे कि उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान को दी। प्रधान राजेंद्र भी माैके पर पहुंचे और रस्सी के माध्यम से कुछ लोग गहरी खाई में उतरे और बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई की। इस संबंधी एसपी भगत सिंह ने कहा कि पैर फिसलने से बुजुर्ग गहरी खाई में गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद