फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाल जीवन में यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में स्थित पूज्य मौनी बाबा कुटिया में हुई संगोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत फतेहपुर में स्थित पूज्य मौनी बाबा कुटिया में रविवार को 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. रत्न चंद शर्मा की देखरेख में व्यक्तित्व विकास में संस्कारों का महत्व नाम की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग के वैदिक विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र उनियाल ने ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने बाल जीवन में यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व को प्रतिपादित किया। प्रो. रत्न चंद शर्मा ने कहा कि संस्कार भारतीय संस्कृति का मूल है। संस्कारों से संस्कारित व्यक्ति ही अपनी संस्कृति और समाज को संरक्षित कर सकता है। इसके अतिरिक्त प्रो. रविकांत शर्मा, आचार्य नरेश मलोटिया, डॉ. अमित सरोच, आचार्य देशबंधु, शास्त्री सोमराज शर्मा सहित अनेक विद्वानों ने संस्कारों के महत्व को प्रतिपादित किया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता ऋषिकेश वाले स्वामी नित्यानंद गिरि महाराज ने की। उन्होंने बटुकों को यज्ञोपवीत के वैज्ञानिक और आधुनिक महत्व से अवगत करवाया। इस अवसर पर सभी 11 बटुकों के माता-पिता सहित समस्त बंधु बांधव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें