फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युद्ध जागीर के लाभार्थियों को जारी हुई 9.47 लाख रुपये की राशि

Thu, 19 Mar 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर की ओर से आपातकाल में सेना में सेवाएं देने वाले सैनिकों के परिजनों को युद्ध जागीर याेजना के तहत नौ लाख 47 हजार 127 रुपये की राशि जारी कर दी गई है। युद्ध जागीर योजना के तहत परिजनों को सात हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में करीब 136 लाभार्थियों को यह राशि प्रदान की गई है। इसमें हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों के लाभार्थियों को यह राशि प्रदान की गई है। योजना के तहत बिलासपुर के 17, हमीरपुर के 27, कांगड़ा के 40, मंडी के 16, सिरमौर के एक, शिमला के एक और ऊना के 34 लाभार्थियों को यह राशि प्रदान की गई है।
इसमें बिलासपुर को एक लाख 19 हजार, हमीरपुर के लिए एक लाख 84127 रुपये, कांगड़ा के लिए दो लाख 80 हजार रुपये, मंडी के लिए एक लाख 12 हजार रुपये और सिरमौर व शिमला के लिए सात-सात हजार रुपये तथा ऊना के लिए दो लाख 38 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि युद्ध जागीर के लिए शर्तें रखी गई हैं। इसमें मुख्य शर्त है कि अगर कोई अभिभावक है और उसके एक या दो बेटे हैं, तो वह सभी सेना में होना अनिवार्य है। पहले यह राशि अलग-अलग दी जाती थी, जिसे अब सात हजार रुपये कर दिया गया है।

कोट :

युद्ध जागीर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 136 लाभार्थियों को नौ लाख 47 हजार 127 रुपये की राशि जारी गई है। आपातकाल में सेना में सेवाएं देने वाले सैनिकों के परिजनों को यह राशि प्रदान की जाती है। -ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, निदेशक, निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें