फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली की खुशियों के बीच पटाखों ने दिए जख्म, 30 लोग झुलसे

Tue, 10 Nov 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी प्रभावितों की संख्या, स्वास्थ्य संस्थानों में मिला उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दिवाली की रात आतिशबाजी का शौक कई लोगों को भारी पड़ गया। रोशनी और खुशियों के त्योहार के बीच पटाखे जलाते समय हुई लापरवाही के कारण जिले में करीब 30 लोग झुलस गए। किसी के हाथ जले तो किसी की बाजू और आंखों में चोट आई। सभी प्रभावितों को समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार मिल गया।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पटाखों से झुलसने के आठ मामले पहुंचे। इनमें चार पुरुष, चार महिलाएं और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वहीं, नादौन अस्पताल में चार, सुजानपुर में पांच, भोरंज में पांच और गलोड़ अस्पताल में चार लोगों ने उपचार करवाया। बड़सर में चार लोग उपचार के लिए पहुंचे। गलोड़ अस्पताल में पहुंचे घायलों में 11 साल का एक बच्चा भी शामिल था। पटाखे जलाने के दौरान उसके हाथ और अंगुलियों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 27 वर्षीय अभिषेक की आंख में चोट आई। 33 वर्षीय अविनाश और 16 वर्षीय एक अन्य किशोर समेत चार लोगों ने यहां उपचार करवाया।
विज्ञापन

बड़सर अस्पताल में भी पटाखों से घायल चार लोग उपचार के लिए पहुंचे। इनमें पत्थलियार निवासी 30 वर्षीय रोहित, बड़सर निवासी 21 वर्षीय अनमोल, 40 वर्षीय मीना और 30 वर्षीय उत्तम शामिल हैं। मान सिंह का मुंह झुलसा है, जबकि अनमोल की आंख को नुकसान पहुंचा है। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, मीना और उत्तम के हाथ झुलसे हैं और उनका उपचार बड़सर अस्पताल में ही किया गया। इस बार दिवाली पर पटाखों से घायल होने वालों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। पिछले वर्ष जिले में करीब 24 लोग पटाखों के कारण घायल हुए थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा करीब 30 तक पहुंच गया।

कोट
दिवाली को पटाखा जलाने के दौरान कुछ लोग जख्मी हुए थे। इन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया गया। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन

पटाखा चलाने के दौरान आग से झुलसने के मामले आए थे। सभी को स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर इलाज सुनिश्चित किया गया। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें