फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंबोटा की रिशीता ने कबड्डी में गोल्ड जीतकर चमकाया नाम

Mon, 13 Jan 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम में हिस्सा लेकर हरियाणा को हराया
विज्ञापन

सचित्र

बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर की बिझडी पंचायत के अंबोटा गांव से संबंध रखने वाली रिशीता चंदेल ने जूनियर नेशनल टीम कबड्डी में हिमाचल की टीम में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीता है।
उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। यह जूनियर नेशनल लेवल की कबड्डी प्रतियोगिता उत्तराखंड में 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चली। रिशीता चंदेल साईं हॉस्टल धर्मशाला की छात्रा हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कबड्डी में स्टेट के साथ-साथ जूनियर नेशनल भी खेल रही हैं। इससे पहले रिशीता चंदेल ने हिमाचल की टीम से खेलते हुए भी कई बार टीम को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिशीता ने खेलो इंडिया, फेडरेशन कप में भी हिमाचल की टीम को ब्रांज और सिल्वर मेडल जिताया है। पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि पंचायत के अंबोटा गांव की बेटी रिशीता चंदेल ने उत्तराखंड में आयोजित जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बेटी जब अपने घर पहुंचेगी, तो उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें