फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने तानी थी नकली पिस्तौल

विज्ञापन
alliged show duplicate pistol
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे बाजार में लापरवाही से गाड़ी चलाकर तीन लोगों को घायल करने और बाद में पिस्तौल से डराने के मामले में नया मोड़ आया है। जिस पिस्तौल से लोगों को डराया गया, वह नकली निकली है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में महज वाहन चालक के खिलाफ तेजरफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने और तीन लोगों को घायल करने का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जबकि, शेष तीन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वीरवार को मैहरे बाजार में एक कार ने टक्कर मारकर सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को घायल कर दिया था। जब लोगों ने कार सवारों से पूछताछ करना चाही तो एक ने कार के अंदर से पिस्तौल तान दी, जो पुलिस जांच में नकली निकली है। हालांकि, मैहरे से कार सवार भाग गए और समोह में कार की टक्कर टेंपो से होने के बाद चालक घायल हो गया और तीन सवार भाग गए। पुलिस ने चालक प्रवीण कुमार गांव गाहरा डाकघर उटप तहसील टौणी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ ही मुकदमा बनता था जो दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें