फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के पर्व में भाग लें सभी मतदाता : सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

चंगर में एसडीएम की अगुवाई में लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
बाहर रह रहे मतदाता एक जून को घर आएं और करें मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों में इस बार के लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 90-चंगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने सभी मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता अपने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से बाहर रह रहा है तो उसे भी एक जून को मतदान के लिए अवश्य अपने घर आना चाहिए, ताकि मतदान केंद्र 90-चंगर में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनाव का पर्व, देश का गर्व... का नारा दिया है। चुनाव के इस पर्व में सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर सहकारी सब डिपो चंगर के प्रभारी के माध्यम से सभी परिवारों को निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अपील से संबंधित पंफ्लेट का वितरण भी करवाया गया, ताकि प्रदेश से बाहर कार्यरत सभी मतदाताओं को विशेष रूप से मतदान के दिन बुलाने के लिए प्रत्येक परिवार समयपूर्व अपने स्तर पर प्रबंध कर सके। इस मौके पर वोटरों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर वोट डालने का प्रण लिया तथा मतदाता हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। मतदाताओं को आदर्श आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी गई। एसडीएम ने बूथ लेवल अधिकारी अनीता कुमारी को बूथ जागरूकता समूहों को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए, ताकि इस मतदान केंद्र पर शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें