20 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित, 17 और लगाने की तैयारी
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। पंचायत लग कढ़ियार में रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से 20 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा पंचायत की ओर से 17 और सोलर लाइटें उपलब्ध करवाने की सुविधा दी जाएगी।
इन लाइटों के लगने से पंचायत के विभिन्न वार्डों में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और ग्रामीणों को अंधेरे में आवाजाही करने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। पंचायत प्रधान सचिन ठाकुर ने बताया कि पंचायत में कुल पांच वार्ड हैं, जिनमें करीब दो हजार की आबादी रहती है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंचायत की जरूरत को देखते हुए सोलर स्ट्रीट लाइटें स्वीकृत की थीं, जिन्हें अब पंचायत में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड का समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। संवाद