फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अक्षित शर्मा ने गोला फेंक में हासिल किया पहला स्थान

Tue, 17 Nov 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-सदनीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता कैड
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर-सदनीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

तीन दिन तक होंगी विभिन्न खेल स्पर्धाएं,छह सदनों के कैडेट्स ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में सत्र 2026-27 की तीन दिवसीय अंतर-सदनीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप सोमवार को शुरू हुई। स्कूल प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल के सभी छह सदनों के कैडेट्स ने अनुशासित मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रधानाचार्या ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद कैडेट्स ने खेल भावना और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ ली।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में वरिष्ठ, कनिष्ठ और उप-कनिष्ठ वर्गों के बालक एवं बालिका कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के अलावा 4×100 और 4×400 मीटर रिले, गोला फेंक और लंबी कूद की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन वरिष्ठ बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कैडेट निशल, गोला फेंक में कैडेट अक्षित शर्मा,वरिष्ठ बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कैडेट सोनल,कनिष्ठ बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कैडेट नैनीस और कनिष्ठ बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कैडेट रेवा, उप-कनिष्ठ बालक वर्ग की लंबी कूद में कैडेट हंसराज, उप-कनिष्ठ बालिका वर्ग में कैडेट हरिति ने 100 मीटर और कैडेट प्रनिति ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें