हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को दो दिवसीय तकनीकी उत्सव चैतन्य-2025 का समापन हुआ। इस दौरान डेटाथॉन में तकनीकी विवि के अक्षय प्रथम, केंद्रीय विवि के नीरज द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे।
समापन समारोह में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि तकनीकी उत्सव से विद्यार्थियों में नए कौशल और नवाचार का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में सभी के लिए सहायक सिद्ध होगा। मुख्यातिथि ने तकनीकी उत्सव की विभिन्न स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
उद्योग पेशेवरों द्वारा कार्यशाला में एचआईईटी शाहपुर की टीम प्रथम, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की टीम द्वितीय, तकनीकी विवि की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, ध्वज पर कब्ज़ा में तकनीकी विवि के आर्यन भंडारी व प्रियांशु की टीम प्रथम, अक्षत, नवीन व आशीष की टीम द्वितीय, केंद्रीय विवि के सौरभ व गौरव की टीम तृतीय रही।
दो मिनट प्रबंधक में अनामिका जसवाल प्रथम और अक्षय कुमार द्वितीय रहे। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की सीटी विश्वविद्यालय जालंधर की तनीषा की टीम प्रथम व पीजी कॉलेज धर्मशाला के रोहित की टीम द्वितीय और तीसरे स्थान पर सीटी विवि के अंकुर मैहता की टीम रहे। मानव बनाम कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीकी विवि के ध्रुव प्रथम, जनित द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। जैक्स गेम में तकनीकी विवि के निखिल प्रथम, दिव्यांश द्वितीय स्थान पर रहे।
रेट्रो थीमिंग में केंद्रीय विवि के लक्ष्यदीप प्रथम
ई-स्पोर्ट्स में बीजीएमआई में एनआईटी हमीरपुर की टीम प्रथम, फ्री फायर में अक्षय, कुणाल की टीम प्रथम, आदित्य, अनीश की टीम द्वितीय और आशीष की टीम तीसरे स्थान पर रहे। रेट्रो थीमिंग में केंद्रीय विवि के लक्ष्यदीप प्रथम स्थान पर रहे। पॉलीमैथ में हर्ष शर्मा, मुस्कान ठाकुर, निखिल और सक्षम प्रथम, अनिकेत, दीक्षित व साहिल की टीम द्वितीय और हर्ष शर्मा की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रोजेक्ट बाजार/पिच उच्च में सरदार पटेल विवि मंडी के मोहित, आशीष व साहिल की टीम विजेता रही। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभिषेक और अक्षित प्रथम रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीजी कॉलेज धर्मशाला की टीम विजेता रही। एकीकरण प्रतियोगिता में तकनीकी विवि के आशीष शर्मा प्रथम स्थान पर रहा। नवाचार व बेहतर पीच के लिए केंद्रीय विवि की टीम सर्वश्रेष्ठ चुनी गई। इस मौके पर तकनीकी विवि के उप कुलसचिव सुरेंद्र शर्मा सहित सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दो दिवसीय तकनीकी उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति