पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को बाबा बालक नाथ की फोटो भेंट कर सम्मानित करते हमीरपुर के भाजपा
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा/गारली/बड़सर (हमीरपुर)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य पालन और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का बड़सर विस क्षेत्र में पहुंचने पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्हें कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मंत्री को शॉल तथा पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। बलदेव शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कंवर को कृृषि विभाग का कार्यभार मिलना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो अभियान चलाया है, उसको कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर हिमाचल प्रदेश में पूरा करेंगे।
इस दौरान डॉ. राकेश शर्मा बबली ने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय नई उचाईयां हासिल करेगा। आने वाले दिनों में किसानों के लिए नई योजनाओं को शुरू किया जाएगा। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने मंत्री का शुक्कर खड्ड पुल के समीप भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया। बड़सर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंदू लाल, राजकुमार, अश्वनी सोनी, दीन दयाल अंत्योदय समिति बड़सर के सचिव दिनेश, ग्रामीण विकास विभाग के डायरेक्टर जीत शर्मा, पाहलू पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश दत्याल, भाजयुमो नेता पंकज, भोटा नगर शहरी अध्यक्ष विनोद कतना, बिझड़ी बाजार कमेटी प्रधान रणजीत बब्बी सहित अन्य मौजूद रहे। मोरसू सुल्तानी बाईपास पर पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।