फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना का कार्यालय तोड़ने पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया, नारेबाजी

विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमीरपुर में रैली निकालते भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
अवाहदेवी/हमीरपुर। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के कार्यालय में तोड़-फोड़ करने पर प्रदेश के विभिन्न संगठनों में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, करणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने कहा कि कंगना ने मुंबई के ड्रग्स माफिया को बेनकाब किया, जिसके तार हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़े थे। बदला लेने की नीयत से वहां की सरकार और बीएमसी ने मिलकर मुंबई में कंगना के कार्यालय का अगला हिस्सा गैर कानूनी बताकर उसे जेसीबी से तुड़वा दिया। कंगना को सच बोलने की सजा मिली है। भाजपा किसान मोर्चा इसका कड़ा विरोध करता है। बाद में हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधीश हमीरपुर हरिकेश मीणा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें मांग की गई है कि कंगना के कार्यालय को तोड़ने के लिए जिस तरह अलोकतांत्रिक तरीका अपनाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर यही रवैया महाराष्ट्र सरकार अपनाती रही तो विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि इसके विरुद्ध पूरे देश में व्यापक आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन राणा, महामंत्री अनीश ठाकुर, पृथ्वी चौहान, दलवीर ठाकुर और सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कंगना के साथ खड़ी है करणी सेना : दिनेश
करणी सेना ने अवाहदेवी से टीहरा चौक तक अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में रैली निकाली और नारेबाजी की। करणी सेना मंडी के मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि सेना ने महाराष्ट्र सरकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए रैली निकाली है। उद्धव ठाकरे सरकार की कंगना के विरुद्ध की गई कार्रवाई तानाशाही का प्रतीक है। करणी सेना कंगना के साथ खड़ी है। हिमाचल की बेटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इसके बाद करणी सेना ने उद्धव ठाकरे का पुतला भी जलाया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, शुभम चंदेल, अमित चंदेल, नवीन चंदेल, अजय पाल, नरेश कुमार, सुचेत चंदेल, सन्नी कुमार और राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें