फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र मेलों के बाद बाबा के दरबार में 25 हजार ने टेका माथा

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले खत्म होने के बाद भी रविवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चैत्र मेला समाप्त हुए चार दिन ही हुए हैं। इसके चलते मेलों के बाद आए पहले रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं, चैत्र मेलों के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को धूप और गर्मी में भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में कतारों में लगे रहे। तपती गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। अक्सर देखा गया है कि गर्मियों के महीनों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि 25 हजार श्रद्धालुओं ने रविवार को बाबा की गुफा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से व्यापक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें