ताल(हमीरपुर)। ठाकुरद्वारा गोशाला समिति जमली धाम परिसर में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोशाला परिसर में स्थापित सदाबहार तुलसी महारानी का पूजन आचार्य रमेश शर्मा ने किया।
गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि गोशाला परिसर में पिछले 18 वर्षों से सदाबहार तुलसी विराजमान है, जो कभी सूखती नहीं है। कमेटी की ओर से तीन वर्ष पूर्व यहां पर तुलसी विवाह का आयोजन भी किया गया। इसमें 5000 लोगों ने भाग लिया था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती पर आज पूरे देश में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है, इसलिए कमेटी ने सर्वसहमति से इस तुलसी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से अटल तुलसी रखने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर जगदीश ठाकुर, बालक राम, राजेश शर्मा, दिलीप चंद्र, प्रदीप कुमार, दिनेश शर्मा, प्रदीन आदि मौजूद रहे। संवाद
पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग