हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को बीटेक डायरेक्ट और बीटेक लेटरल एंट्री के तहत स्पॉट राउंड एडमिशन का आयोजन किया। सुबह दस बजे से शाम पौने सात बजे तक चले स्पॉट राउंड में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। पात्रता को पूरी करने वाले 192 विद्यार्थियों को बीटेक में दाखिला मिला। जिसमें से बीटेक डायरेक्ट के तहत 168 और बीटेक लेटरल एंट्री के तहत 24 दाखिले हुए। इस मौके पर जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय एप्लाइड साइंस के एचओडी प्रो अच्छर सिंह, महेश कुमार और पंकज शर्मा समेत तकनीकी विवि की समस्त टीम मौजूद रही।