फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सहकारी सभा संगरोह में प्रशासक नियुक्त, विभाग और सचिव ने जड़े ताले

विज्ञापन
सहकारी सभा संगरोह के कार्यालय में लगा ताला
विज्ञापन
हमीरपुर। दि संगरोह कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित में ऑडिट पैरा खामियों की जांच के मामले में सचिव की ओर से सहयोग न मिलने पर विभाग ने प्रशासक नियुक्त कर दिया है। यहां पर सभा कार्यकारिणी को भंग कर विभाग के नियंत्रण में ले लिया गया है। 27 अप्रैल को सहकारी सभाएं हमीरपुर की ओर से मामले की आगामी जांच पूरा होने तक प्रशासक की नियुक्ति की गई है। यहां पर सहकारी सभाएं विभाग हमीरपुर के निरीक्षक (अंकेक्षक) को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासक की नियुक्ति की बाद भी सभा सचिव जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। यहां पर सचिव और विभाग दोनों की तरफ सभा कार्यालय में ताले जड़ दिए गए हैं। एक साल से सहकारी सभा के ऑडिट पैरा की जांच को लेकर विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सभा सचिव की ओर से रिकाॅर्ड उपलब्ध न करवाए जाने के चलते अब प्रशासक की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि 27 अप्रैल को जब प्रशासक कार्यभार संभालने के लिए पहुंचे तो सचिव यहां से नदारद रहे। इसके बाद 29 अप्रैल को दोबारा प्रशासक सभा कार्यालय में गए तो सचिव अनुमति के बिना यहां से गैरहाजिर रहे। कार्यालय में ताला लगा होने पर विभाग की ओर से भी स्थानीय पंचायत प्रधान की मौजूदगी में यहां पर दूसरा ताला लगा दिया गया है ताकि रिकाॅर्ड से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ न हो। सभा कार्यालय में ताला होने के चलते प्रशासक कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं। सभा में दो साल का ऑडिट भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा कई दस्तावेज विभाग को जांच के लिए मुहैया नहीं करवाए गए हैं। इससे करोड़ों के गबन की आशंका जताई जा रही है।





कार्यालय के बाहर सचिव के नाम का नोटिस लगाया

सभा कार्यालय के बाहर विभाग की ओर से नोटिस भी लगा दिया गया है। इस नोटिस में सचिव को यह स्पष्ट किया गया है कि वह तुरंत विभाग और प्रशासक को रिपोर्ट करें और सभा कार्यालय में लगे ताले से छेड़छाड़ न करें। नोटिस में कहा गया है कि यदि ताले से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ की जाती है तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन








कोट

सहकारी सभाएं हमीरपुर के सहायक पंजीयक बीना भाटिया ने कहा कि जांच में सहयोग न मिलने पर प्रशासक की नियुक्ति की गई है। प्रशासक कार्यभार संभालने के लिए सभा कार्यालय में गए थे लेकिन वहां पर सभा सचिव गैर हाजिर रहे हैं। यहां पर कार्यालय में सचिव ने ताला भी लगाया है। ऐसे में विभाग की ओर से दूसरा ताला लगाया गया है ताकि रिकाॅर्ड से कोई छेड़छाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें