हमीरपुर में मशरूम उत्पादन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देते सामाजिक संगठन के पदाधिकारी
हमीरपुर। जिला में मशरूम की खेती से महिलाएं खूब कमाई कर रही हैं। हमीरपुर की 141 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन को रोजगार का साधन बनाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में अपने घरों में ही महिलाएं इस कार्य को कर रही हैं। औषधीय मशरूम की खेती के माध्यम से हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की महिलाओं ने कुल चार लाख 41 हजार 691 रुपये की कमाई की है। सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में महिलाओं को गनेडोर्मा और शिताके नामक औषधीय मशरूम उगाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम के औषधीय गुणों, बाजार में उनकी मांग और खेती के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।