फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में प्रवासी परिवारों को आवंटित होंगे 450 क्विंटल चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के डिपुओं में प्रवासियों को 450 क्विंटल चावल मिलेंगे। सरकार के निर्देशानुसार जिला के गोदामों में चावल की खेप पहुंच गई है। अब जिले के 296 राशन डिपुओं में जल्द ही यह सप्लाई पहुंचाकर प्रवासियों को पांच-पांच किलो प्रति व्यक्ति चावल आवंटित किए जाएंगे। लॉकडाउन में प्रदेश में रह रहे प्रवासियों को सस्ता राशन डिपुओं में उपलब्ध करवाने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। जिनमें 5-5 किलो प्रति व्यक्ति चावल और एक किलोग्राम काले चने प्रति परिवार देने के निर्देश हैं। जल्द ही चने की खेप भी गोदामों में पहुंचेगी।
विज्ञापन

राशन के लिए प्रवासियों को आवेदन पत्र जिसमें लाभार्थी का नाम, पता, परिवार का विवरण, आधार संख्या आदि भरा जाना है। संबंधित पंचायत, नगर पंचायत, नगर परिषद प्रतिनिधियों या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। उसके बाद संबंधित उचित मूल्य की दुकान में आवेदन पत्र जमा करवाना होगा। जिसके बाद डिपो संचालक लाभार्थी को खाद्यान्न वितरित करेगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही का कहना है कि 450 क्विंटल चावल प्रवासियों के लिए पहुंच गया है। सरकार ने प्रति व्यक्ति पांच-पांच किलोग्राम चावल मई और जून माह में इन्हें देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 1 किलो ग्राम काले चने भी प्रति परिवार दिए जाएंगे। चने की खेप अभी आना बाकी है। डिपुओं में सप्लाई भेज कर जल्द ही राशन आवंटन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें