फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी और गणित पढ़ाने के लिए मिले अतिरिक्त शिक्षक

Tue, 04 Aug 2026 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 19 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अंग्रेजी और गणित पर पकड़ मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने दो-दो अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की है। ये शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से कठिन विषयों को सरल बनाकर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बरसात की छुट्टियों के बाद ये शिक्षक नियमित कक्षाओं में गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर देंगे। अंग्रेजी की कक्षाओं में संवाद, समूह चर्चा, कहानी लेखन, भूमिका निर्वहन और भाषा संबंधी खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की बोलने, पढ़ने और लिखने की क्षमता विकसित की जाएगी।
वहीं, गणित की कक्षाओं में मॉडल, चार्ट, गणितीय खेल, पहेलियों और दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिये कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया जाएगा।
सीबीएसई संबद्धता मिलने से पहले इन स्कूलों के विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम से पढ़ाई कर रहे थे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के बाद विद्यार्थियों को विशेषकर अंग्रेजी और गणित जैसे विषयों को समझने में कठिनाई आ रही थी।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की है, ताकि नियमित पढ़ाई के साथ अभ्यास सत्र भी आयोजित किए जा सकें।
उच्च शिक्षा विभाग के कार्यकारी उपनिदेशक राजेश भाटिया ने बताया कि सभी स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों के लिए कठिन विषयों को समझना आसान होगा और उनकी सीखने की क्षमता में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें